चोरों ने बैटरियां चोरी कर ई रिक्शा नहर में फेंकी

हरिद्वार । बहादराबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई ई-रिक्शा की बैटरियां पुलिस को कलियर नहर के पास से मिली है। आरोपी ई- रिक्शा चुराकर उनकी बैटरियां निकाल कर रिक्शा को नहर में फेंक दिया था। बहादराबाद-कलियर नहर में पुलिस ई रिक्शा को तलाशने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिडकुल निवासी देवाजीत कुशवाहा पुत्र बाबूलाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ई-रिक्शा चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर की। शक के आधार पर पुलिस ने लोगों से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ई-रिक्शा चुराकर उनकी बैटरियां निकाल कर बेचते और ई-रिक्शा को नहर में फेंक देते थे। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कादर पुत्र हैदर निवासी कलियर और शमशेर पुत्र शमशाद निवासी महमूदपुर थाना कलियर को चोरी की चार ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *