मिलावट के खिलाफ अभियान- चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
हरिद्वार
होली पर्व के मध्यनजर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने रोशनाबाद नवोदय नगर आदि क्षेत्रों में मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। जिसमें मिल्क केक, बेसन का लड्डू ,बूंदी का लड्डू और दूध के सैंपल शामिल है। गुरुवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भरे गए सैंपल को खाद्य विश्लेषण साला रुद्रपुर भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह पाल, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
