संत हिरदाराम नगर के टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था

भोपाल

संत हिरदाराम नगर के टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था से नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को यहां के जसलोक स्कूल में सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी थी। संख्या के हिसाब से वैक्सीन के डोज नहीं होने से नागरिकों को निराश लौटना पड़ा। जसलोक स्कूल में 45 वर्ष एवं से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाए जाने थे। यहां सुबह 8रू30 बजे से ही भीड़ एकत्रित हो गई थी सुबह 9 बजे जैसे ही स्कूल के गेट खुले लोग एक साथ लोग अंदर प्रवेश कर गए इससे पूरी व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभालना पड़ी। भाजपा के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *