गलत नंबर और पते के कारण पाजिटिव लोगों को ढूंढने में आ रही परेशानी

इंदौर

लेब में कोरोना की जांच करवाने आए कुछ लोगों को तलाशने में सरकारी अमले को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलग-अलग कारणों से नाम, पते या मोबाइल नंबर में आ रही गड़बड़ियों के कारण ऐसा हो रहा है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग या नगर निगम के कर्मियों का समय मरीजों तक पहुंचने में व्यर्थ हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ मरीजों की गलती तो लेब पर बैठे कुछ आपरेटरों के कारण ऐसा हो रहा है। खास तौर पर निजी लेब के मामले में ऐसी शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। या तो मरीज पहचान छुपाने के डर से अपना सही नाम, पता या मोबाइल नंबर नहीं बताते या फिर निजी लेब के कम्प्यूटर आपरेटरों की गलती से नंबर या पता गलत दर्ज हो जाता है। कोरोना संक्रमण का तेज फैलाव रोकने के लिए सबसे पहले पाजिटिव लोगों तक पहुंचकर उनके इलाज की व्यवस्था प्राथमिकता से करना जरूरी है, लेकिन गलत नाम-पते के कारण इसमें बाधा पैदा होती है। ऐसे मरीजों का कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन रोजाना कम से कम 40-50 लोगों को ढूंढने के लिए बहुत कसरत करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *