भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर कमलेश अहिरवार ने दिया इस्तीफा

भोपाल

भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर कमलेश अहिरवार ने दोपहर इस्तीफा दे दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर प्रभाकर तिवारी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने सिर्फ एक लाइन लिखा है। डा. अहिरवार ने इस्तीफे की वजह कार्य की अधिकता को बताया है। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे हैं टीकाकरण अभियान की जिम्मेदारी उन पर है। इस वजह से सुबह से लेकर रात में 11 बजे तक टीकाकरण सत्र का नियोजन और टीकाकरण केंद्रों का दौरा करने का काम रहता है। ज्यादा काम की वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं।
उधर, सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अहिरवार के इस्तीफे की जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि, डा. अहिरवार अभी काम पर हैं। अब यह निर्णय शासन को लेना है कि उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए या नहीं। डा कमलेश अहिरवार शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। 3 साल से भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी का काम संभाल रहे हैं। दिसंबर में कोरोना के टीकाकरण तैयारी के बाद से उनका काम बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *