गंगा स्वच्छता को लेकर निकाली रैली

हरिद्वार । भूपतवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में भारत जी-20 के तहत सर्वानंद घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय परिसर से सर्वानंद घाट तक रैली निकाली गई। इस दौरान श्रमदान कर घाट को स्वच्छ बनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि गंगा हमारी मां है और उनकी स्वच्छता का ध्यान रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। अभियान के संयोजक डॉ. किरण त्रिपाठी एवं सह संयोजक डॉ. स्मिता बसेरा ने समस्त छात्र छात्राओं को एकत्रित कर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. युवराज, डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित, डॉ. अजय उनियाल, डॉ. शकुंज राजपूत, डॉ. रूबी तबस्सुम, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका परमार, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. आराधना सक्सेना, डॉ. विशाल शर्मा एवं आदित्य गौड़, सन्नी, गौरव गिरी मौजूद रहे।
.
…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *