15 और 16 अक्तूबर को लगेगा निशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर
हल्द्वानी। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से बीएलएम एकेडमी गोरापड़ाव में 15 और 16 अक्तूबर को निशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। सचिव हेमंत पांडेय ने बताया कि शिविर में दिल्ली के ए ग्रेड मुख्य कोच राजेश सिंह, कोच हर्ष गोयल, पीटीआई बीएलएम एकेडमी विकास पांडेय, रजत कुमार सती खिलाड़िको खेल की बारीकियां सिखाएंगे। सब जूनियर व जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का समय सुबह 7 से 12 बजे व सीनियर खिलाड़ियों का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी छोटी मुखानी कोहली कॉलोनी स्थित डीटीए नैनीताल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
