सड़क सुधारीकरण पर खुशी जताई
चम्पावत। खीड़ी-धौनी शिलिंग सड़क का सुधारीकरण करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने सीएम धामी, जिपं सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खुशी जताने वालों में प्रधान युगल धौनी, लक्ष्मण सिंह, जगदीश पांडेय, लाल सिंह, खिलानंद जोशी, चेत सिंह, लाल सिंह, कमल किशन, अमर सिंह, भवानी दत्त, नर सिंह धौनी, गंभीर सिंह, गुमान सिंह, हयात सिंह, नारायण सिंह, दीपक सिंह, रोहित सिंह, सचिन चंद्र, धर्म सिंह, राजेंद्र धौनी रहे।
