कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल
रुद्रपुर। रविंद्र नगर के दरिया नगर के कांग्रेस और बीजेपी के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सोमवार को रविंद्र नगर के दरिया नगर में आप के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह और नगर अध्यक्ष किरन पांडेय विश्वास के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कई सक्रिय कार्यकर्ता दीपक विश्वास, गुलाब चंद्र गुप्ता, राधेश्याम, संतोष कुमार, राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, दीपक पांडे, मनीष कुमार, शांति पाल आदि ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस दौरान आप के प्रदेश सचिव अमरदीप सिंह, हरपाल सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के समर्थन में सदस्यता ली।
