12 विद्यार्थियों ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा
रुद्रपुर। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा के छात्र प्रतीत राणा, भावेश चौहान, अंशुमान बिष्ट, अंशिका जोशी, शगुन राणा, हितेश भंडारी, मानस भंडारी, अंशिका ज्याला, मानव गिरी, पराग चंद, अभ्युदय भट्ट, कार्तिक रावत ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद आदि मौजूद रहे।
