क्विज में नैनीडांडा और खिर्सू ब्लॉक अव्वल

पौड़ी। स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 10 वर्ग में नैनीडांडा ब्लाक के जइंका अंदरोली ने पहला, जयहरीखाल ब्लाक के राउमावि बूचाखाल ने दूसरा व रिखणीखाल ब्लाक के राउमावि बमणगांव की टीम ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता के कक्षा 11 से 12वर्ग में खिर्सू ब्लाक के राकइंका श्रीनगर पहले, द्वारीखाल ब्लाक के राइंका देवीखेत दूसरे व पोखड़ा ब्लाक की पइंका तिलखोली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यशिक्षाधिकारी डा.आनंद भारद्वाज ने किया। इस मौके पर स्थल संयोजक प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र नैथानी, जिला विज्ञान समवयंक दौलत सिंह गुसांई, गरिमा व्यास, महेंद्र रौथाण, नवेंद्र नेगी, बलवंत नेगी, प्रवीन नेगी, वर्षा अग्रवाल, कैलाश पंवार, मनमोहन चौहान, अविनाश जॉन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *