चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। चकरपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चाकू के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी गुरुवार की शाम को पुलिस कर्मियों के साथ गौहर पुलिया पर बिगराबाग मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली तो उससे चाकू बरामद हुआ। उसने अपना नाम वार्ड पांच इस्लामनगर निवासी नसीम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *