नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर निकाली रैली
पौड़ी। पाबौ भाजपा मंडल के युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर शनिवार को पाबौ मुख्य बाजार में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवा व अन्य लोग शामिल हुए। स्थानीय सिमखेत पुल से ब्लाक मुख्यालय के समीपवर्ती तक निकाली आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी और डा. धन सिंह रावत के नारे लगाए। उन्होंने बाइक रैली के साथ सीएम का धन्यवाद किया। बाइक रैली में अध्यक्ष विपिन पंत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भण्डारी, महिला मोर्चा अंजली देवी, बिमल नेगी, हरेंद्र सिंह, देवी सिंह, भरत सिंह, त्रिलोक सिंह, रमेश भंडारी आदि शामिल रहे।
