शांतिभंग में दो का चालान
रुड़की। किशनपुर गांव में ग्राम प्रधान के उप चुनाव के नारेबाजी पर दो लोगों का चालान किया गया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देकर गांव में माहौल खराब करने और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को गांव से पकड़ा था। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नासिर और खालिक का शांतिभंग में चालान किया।
