अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की। सात वर्षीय बच्चे की मौत में मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 14 फरवरी को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास स्कूटी सवार दंपत्ति और सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया था। उपचार के दौरान चांद (7) की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। अकबर निवासी करौंदी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *