तीन दरगाहों को आरटीआई के अंतर्गत लाने की मांग

रुड़की। कलियर निवासी इसरार शरीफ ने मुख्यमंत्री और वक्फ बोर्ड के सीईओ को पत्र भेजा है। उन्होंने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन आने वाली कलियर की तीन दरगाहों को सूचना के अधिकार के तहत लाने की मांग की है। इन दरगाहों को सूचना का अधिकार से बाहर रखा गया है। पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड चार के निवासी इसरार शरीफ ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंर्तगत कलियर स्थित आने वाली तीन प्रमुख दरगाह साबिर पाक, इमाम साहब और किलकिली शाह को सूचना के अधिकार कानून से बाहर रखा गया है। यहां पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में जायरीन आते हैं और अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। जायरीनों के दिए दान से करोड़ों रुपये आते हैं। दरगाह की ओर से छोड़े जाने वाले ठेकों से भी बड़ी इनकम होती है। इसके कारण दरगाह में भ्रष्टाचार के मामले भी प्रकाश में आते हैं और शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। इस समय प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और उम्मीद हैं कि सरकार पिरान कलियर में इसके तहत कार्रवाई कर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम को लागू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *