लापता महिला की गुमशुदगी दर्ज
रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। तीन दिन पूर्व कस्बे से एक विवाहिता लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता न चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
