रुड़की में 28 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
रुड़की। फरवरी आधा बीतने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। रुड़की में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है। इस बार सर्दियों के सीजन में बारिश बेहद कम हुई। 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक ही अधिक कोहरा और ठंड रही। उसके बाद बीच-बीच में कभी कोहरा छाने से ठंड बढ़ी। फरवरी आधा बीतने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है।
