खिर्सू में चिकित्सकों को जल्द मिलेंगे आवासीय भवन

श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू के सीएचसी में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवासीय समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। मंत्री यहां अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास खंड खिर्सू के कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों व हेलीपैड का निरीक्षण कर कार्यदायी एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने खिर्सू महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए विकास कार्यों के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जनता की मांग पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, यूसीएफ के चेयरमैन मातबर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, अनिल भंडारी, अजब सिंह रावत व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *