स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
चमोली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के यात्री रहे और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ललित को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कर्णप्रयाग पहुंचने पर ललित ने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ बांटे। इस अवसर पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिकृष्ण भट्ट सहित अन्य मौजूद थे।
