संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता
ऋषिकेश। बैराज कॉलोनी निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक को खुशी राम पांडे के मुताबिक पति ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार को घर से बच्चे के स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी, तो आसपास खोजबीन की, मगर पत्नी का कुछ पता नहीं लगा। बताया कि विवाहिता की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इस बारे में आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचित कर दिया गया है। दावा किया कि जल्द ही विवाहिता को तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
