अखिल भारतीय संत समिति की ऋषिकेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

ऋषिकेश। अखिल भारतीय संत समिति की ऋषिकेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति में महंत रवि प्रपन्नाचार्य को प्रचार मंत्री और महंत लोकेश दास को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। शनिवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में संत समिति के केंद्रीय सचिव महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के ऋषिकेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से ऋषिकेश की कार्यकारिणी में स्वामी श्याम स्वरूपानंद, स्वामी अभिषेक चैतन्य को उपाध्यक्ष, स्वामी रामचैतन्य उपसचिव एवं महंत सुखबीर सिंह को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान उपशाखा का गठन भी किया गया। संत समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी गोपालाचार्य ने बताया कि उपशाखा की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। मौके पर अखिल भारतीय संत समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास, स्वामी गोपालाचार्य, स्वामी अखंडानंद, स्वामी शिव स्वरूपानंद, स्वामी राम, स्वामी नारायण स्वरूप, स्वामी ज्ञानदास गिरी, गिरजा नंद गिरी, स्वामी दुर्गानंद, स्वामी आनंद तीर्थ, देवानंद पुरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *