मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया
नई टिहरी। कृषि विभाग और अजीम प्रेमजी फाउडेंशन देहरादून ने संयुक्त रुप से देवप्रयाग और नरेंद्रनगर ब्लॉक के कृषकों को एक दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषकों की आजीविका संवर्धन परियोजना के तहत बादराबाद के बुग्गावाला के नेचर बेस्टो मशरूम फार्म में दूर दराज से आये कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीक की जानकारी भी दी गई। एक दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण में दोनों ब्लॉकों के 60 कृषकों ने प्रतिभाग किया गया। मशरूम प्रशिक्षक मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि मशरुप उत्पाद कृषकों के लिये काफी लाभदायक है, मशरुम के उत्पादन से कृषकों की आय भी बढ़ेगी। मोके पर जोत सिंह असवाल, तरुण बिष्ट, महादेव मिश्रा, सन्तोष टोडरिया, गम्भीर मनवाल, प्रमिला थपलियाल आदि उपस्थित थे।
