पीजी कॉलेज में पेपर राइटिंग पर कार्यशाला

नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में भौतिक विज्ञान, गणित विभाग एवं आईक्यूएसी ने संयुक्त रूप से यू कोस्ट के वित्तीय सहयोग से साइंटिफिक पेपर राइटिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में केंद्रीय विवि परिसर बादशाहीथौल के प्रो.आरसी रमोला, प्रो. कुलदीप रावत, डॉ. अजय सेमल्टी, डॉ. आलोक सागर गौतम, डॉ. आशीष रतूड़ी ने रिसर्च राइटिंग ऑफ एन इफेक्टिव रिसर्च पेपर विषय पर छात्रों को जानकारी देने के साथ समस्याओं के समाधान के बारे में बताया। मौके पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव नेगी, गुरुपद गुसाई, पूजा भंडारी, सुशील ककड़ियाल, राजकुमार त्यागी, संदीप बहुगुणा, सुभाष चंद्र नौटियाल, अजय बहुगुणा, पुष्पा पंवार, ममता रावत,वीपी सेमवाल, पीसी पैन्यूली, डीएस तोपवाल, डॉ. बीडीएस नेगी हंसराज बिष्ट, हरीश मोहन नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *