विधायक ने जनसमस्याएं निस्तारण के लिए बनाए प्रतिनिधि
पौड़ी। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए विधानसभा प्रतिनिधि व मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किए है। विधायक राजकुमार पोरी ने बताया कि प्रहलाद सिंह रावत को विधानसभा प्रतिनिधि बनाया गया है। जबकि कोट ब्लाक में माणिक लाल भटट, कृष्णमोहन तड़ियाल, मनोज रावत, सुभाष रावत, दुर्गा प्रसाद खंडूड़ी, कल्जीखाल में सुभाष रावत, मनोज नैथानी, राकेशमोहन, बीरेंद्र नेगी, संतोष चंदोला, पौड़ी ग्रामीण मनोज जखमोला, पंकज डोभाल, संजय पुंडीर, अमित तोपाल, बीरबल सिंह, पौड़ीनगर में सुबोध नौटियाल, रोशन रावत, नितिन रावत को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।
