10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को पकड़ा
पिथौरागढ़। थल पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। गुरुवार को थानाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सूनी-बोकटा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोविंद राम उर्फ धर्मा के पास से पुलिस को कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
