जूनियर डिवीजन प्रमाणपत्र की103 कैडेट्स ने परीक्षा दी

रुड़की।  आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी जूनियर डिवीजन के प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रभारी नीरज नौटियाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 103 एनसीसी कैडेट्स ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो चरणों में संपंन कराई गई। जिसमें पहले चरण में सभी कैडेट्स की लिखित परीक्षा एवं अंतिम चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा प्रश्न पत्र में एनसीसी इतिहास, ड्रिल, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट करेंट अफेयर्स आदि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। 84 बटालियन के ट्रेनिंग अधीक्षक रवि कपूर ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग द्वारा छात्र कठिन परिश्रम, मजबूत इच्छा शक्ति, स्वस्थ शरीर एवं उत्तम मानसिक क्षमता प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग देकर अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे। परीक्षा के सफल आयोजन में नायब सूबेदार दिलीप सिंह, हवलदार धीरेश चंद, नायक महेश चंद और प्रदीप खरोरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *