आंगनबाड़ी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

रुड़की।  राज्य सरकार ने सूबे की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 चलाया था। इसके तहत आंगनबाड़़ी की महिला कार्यकर्ताओं को बीएलओ के तौर पर हर घर में जाकर परिवार के सदस्यों का मिलान मतदाता सूची के साथ करना था। इस कार्यक्रम में लक्सर विधानसभा क्षेत्र 34 के गांव मखियाली खुर्द की आंगनबाड़ी शाहजहां सुल्ताना ने सर्वोत्तम काम किया है। इसके लिए आंगनबाड़ी को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है। गत दिवस लक्सर तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने आंगनबाड़ी को तहसील मुख्यालय बुलाया और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा जारी कर पुरस्कार का प्रमाणपत्र सौंपा। उन्होंने दूसरे कर्मचारियों को भी मन लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *