मोटर मार्ग के लिए 10 लाख एवं विश्राम गृह के लिए डेढ़ लाख की घोषणा

 

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के कौन्ता, पटरानी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से मोटर मार्ग के निर्माण को 10 लाख, विश्रामगृह के लिए 1.50 लाख और इंटर कॉलेज में मोटर मार्ग के लिए तीन लाख एवं पटरानी में भवन के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *