आप ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर श्रद्धांजलि

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय में हुई। जिसमें सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा आजाद हिंद फौज का गठन किया गया। अपने नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित कर आजादी के लिए सहस्त्र आंदोलन किया। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। उनका दिया नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी युवाओं जोश भर देता है। इस मौके पर अनिल सती, मयंक गुप्ता, दीप्ति चौहान, गगनदीप, खालिद हसन, पवन वर्मन, किरण कुमार दुबे, धीरज पीटर, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, विशाल कुमार, खलील राणा, आकाश चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *