मुस्लिम फंड के संचालक का लुक आउट नोटिस जारी

हरिद्वार। लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए मुस्लिम फंड संस्था के संचालक अब्दुल रज्जाक के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने गृह मंत्रालय से संपर्क साधकर लुक आउट नोटिस जारी किया है। इधर, संस्था संचालक के दो करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है। आरोपी संस्था संचालक की धरपकड़ के लिए सीआईयू की भी मदद ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरे दिन भी कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में पीड़ितों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *