बालिका दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली
ऋषिकेश। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटा-बेटी समान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जनजागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया है। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराकर देशवासियों को गौरवांवित करने का काम कर रही हैं। मंगलवार को नगर निगम परिसर में जन जागरूकता रैली को मेयर अनिता ममगाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी दून डॉ. मनोज उप्रेती और पीसीपीएनडीटी की जिला समन्वयक डॉ. ममता बहुगुणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डाक्टर, आशा वर्कर और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जो स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक कर रहे थे। जागरूता रैली हरिद्वार रोड, घाट रोड से होते हुए त्रिवेणीघाट पहुंची और यहां स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां देश का गौरव बनी हुई हैं। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। रैली में महंत लोकेश दास महाराज, डॉ. विनिता पुरी, डॉ. वीके पुरी, डॉ. बीएम सोनी, डॉ. राजेंद्र गर्ग, डॉ. सोनम सक्सेना, डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. एसडी उनियाल, डॉ. रितु प्रसाद, डॉ. डीपी रतूड़ी, डॉ. इंदु भारद्वाज, डॉ. सिद्वांत, डॉ. नवीन गोयल, डॉ. प्रियंका गोयल, डॉ. सीमा सक्सेना, डॉ. सावित्री उनियाल, डॉ. राजेश अग्रवाल, आशा फैसिलेटर कंचन बंसल, अमिता चौहान, आशा वर्कर संगीता भट्ट, रश्मि, रितू आदि शामिल रहे।
