महिलाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

ऋषिकेश। ग्राम पंचायत गढ़ी मयचक में पंजाब नेशनल बैंक प्रशिक्षण संस्थान तथा डोईवाला ब्लॉक से राज्य ग्रामीण महिला आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार हेतु महिलाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में प्रतिभा और कुछ करने के जूनन में कोई कमी नही है। राज्य आजीविका मिशन की ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण की पहल निश्चित ही महिलाओं की आय और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। इसमें ग्रामीण महिलाएं परिवार के सहयोग के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगी। पंजाब नेशनल बैंक के प्रशिक्षण संस्थान के नवीन नेगी ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को धूपबत्ती, अगरबत्ती, मोमबत्ती आदि उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मौके पर सुनीता पोखरियाल, प्रीति रांगड, पूजा ममगाई, लक्ष्मी रांगड, सुमन रानी, पूजा भट्ट, बीना देवी, नीतू बिष्ट, सुशीला महर, सरिता पोखरियाल, मधु क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *