पशुचिकित्सा शिविर से दर्जनों लोग हुए लाभान्वित

हल्द्वानी। माधवी फाउंडेशन व सचल पशु चिकित्सालय भीमताल व पशुपालन विभाग के सहयोग से शनिवार को हल्दूचौड़ में पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 40 पशुपालकों को दवाई इत्यादि दी गईं। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट सरिता तड़ागी ने पशुपालकों को विभन्न दवाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. जीएस खाती ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में पशुपालकों को उपयोगी जानकारी दी। शिविर में फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी, ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी, पुष्पा जोशी, गोविंद बल्लभ सती, केशव दत्त पांडे, दीपा जोशी, कार्तिक बमेठा, कमल उपाध्याय, शांति दुमका, तुलसी कांडपाल, गीता पांडे, दयाल पांडे सहित कई लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *