सड़क हादसे में घायल वनकर्मी की मौत

हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल हुए वन कर्मी की उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक गुलजारपुर बंकी कालाढूंगी निवासी दीपक सिंह बिष्ट (37) पुत्र भीम सिंह बिष्ट वन निगम कालाढूंगी में दिहाड़ी कर्मचारी था। बीती 13 जनवरी को दीपक काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में तेज गति से आए बाइक सवार ने ओवरटेक करते वक्त उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसी रोज दीपक को एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *