स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं, काटे चालान

हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) ने शहर के स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें स्पा सेंटरों में अन्य राज्यों के अलावा नेपाल की युवतियां काम करते मिलीं। पुलिस ने स्पा सेंटरों के चालान काटे हैं। एएचटीयू ने शुक्रवार देर शाम शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर अनियमित्ताएं मिलने पर टीम ने स्पा सेंटर का संचालन बंद करा दिया। जबकि एक स्पा सेंटर में रजिस्टर सही तरीके से मेंटेन नहीं थे। वहीं, कालाढूंगी रोड में एक स्पा सेंटर में अनियमितताएं मिलीं। इसके अलावा नैनीताल रोड में संचालित हो रहे स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान अन्य राज्यों की युवतियां काम करते हुए मिलीं। युवतियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एंटी ह्यूमन सेल प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि स्पा सेंटर संचालकों को नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *