पड़ोसी ने की नाबालिग से छेड़छाड़

चम्पावत। चम्पावत जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ पड़ोसी ने ही छेड़छाड़ की दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चम्पावत जिले के निवासी नीरज कुमार ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ छेड़खानी कर दी। जिसके बाद नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली चम्पावत में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *