जसपुर में प्रभारी मंत्री से की अफसरों की शिकायतें

काशीपुर। देहरादून से काशीपुर जा रहे प्रभारी मंत्री गणेश जोशी से लोगों ने तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो, दरोगा, जेई की कार्यप्रणाली की शिकायतें की। इससे पहले एक रेस्टारेंट पर सरवन सिद्धू ने प्रभारी मंत्री एवं जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज भुल्लर, मनोज पाल, सुरेंद्र सिंह, ब्रजवीर चौधरी, डॉ. शिवकिशोर, रणवीर सिंह, राजकुमार गुंबर, नवीन अग्रवाल, ब्रजेश चौहान, निप्पल प्रधान, सुधीर विश्नोई, विनोद प्रजापति, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *