अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो रहे बीस प्लेटफार्म
मुरादाबाद
कोरोना संक्रमित और सामान्य मौतों के लिए अंतिम संस्कार के लिए लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए शहर के शमशानघाटों पर बीस नए चबूतरों का निर्माण का हो रहा है। यह निर्माण कार्य गुलाबबाड़ी में शुरू हो गया है। छह प्लेटफार्म पहले से मंजूर है।
लोकोशेड पर तीन प्लेटफार्म बन चुके है। रविवार को नगर आयुक्त समेत अन्य अफसरों ने मोक्षधाम पर चबूतरे और सेनेटाइजेशन की व्यवस्था का जाएजा लिया। निगम ने संक्रमित के दाह संस्कार के बाद सेनेटाइजेशन के लिए सफाई कर्मियों की टीम लगाई है।
कोविड व अन्य अस्पतालों में संक्रमण और अन्य कारणों से हो रही मौतों से शमशान घाटों पर ज्यादा दबाव है। शमशानघाट पर दाह संस्कार के लिए मची मारामारी के चलते नगर निगम ने इन जगहों पर नए प्लेटफार्म बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया। शहर में चार शमशान घाटों पर बीस नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इनमें दस नए प्लेटफार्म बनाने का काम पूरा हो गया है। शवों के अंतिम संस्कार को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी लोकोशेड पर है। रोजाना दस बारह शव आने से चबूतरे खाली न हो रहे है। अंत्येष्टि के लिए लाइन लग रही है। इसके चलते निगम ने लोकोशेड से नए प्लेटफार्म बनाने की शुरुआत की। मोक्षधाम पर तीन नए प्लेटफार्म तैयार हो चुके है। इसके अलावा गुलाबबाड़ी दसवां घाट पर छह प्लेटफार्म तैयार हो रहे है। अब चार और नए प्लेटफार्म की मंजूरी दी गई है।
शव के दाह संस्कार के लिए इंतजार न करना पड़े , इसके लिए चारों मोक्षधामों पर कुल बीस नए प्लेट फार्म बनेंगे। इनमें कई प्लेटफार्मो का काम पूरा हो चुका है। संक्रमित के शव के संस्कार के बाद व्यवस्थित तरीके से सेनेटाइजेशन के लिए विशेष टीम लगाई गई है। इसकी मानीटरिंग भी की जा रही है।
संजय चौहान नगर आयुक्त ।
