गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया
रुड़की। मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज लंढौरा की एनएसएस इकाई ने रुड़की लक्ष्मीनारायण गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने घाटों की साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक संजय चौहान ने बताया कि कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वयंसेवियों को दायित्व दिए गए हैं। साथ ही नगर में गंगनहर किनारे स्थित लक्ष्मीनारायण घाट से स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य रीना धस्माना ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा की पहली सीढ़ी है। जहां स्वयंसेवी के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास होता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दीपाली वर्मा, हरीश सैनी, धीरज राव, पुष्पा, अंजलि, मुस्कान, जारा, हीना, नीलू प्रजापति, शेर अली, व्योम, मोरिया और गोविंद गिरी आदि मौजूद रहे।
