चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की। एक सप्ताह पूर्व बंद मकान को खंगालने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार का चोरी का माल बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के न्यू गंगा एनक्लेव कॉलोनी निवासी अमित चौहान ने तहरीर देकर बताया था कि पत्नी मायके गई थी। वह भी किसी निजी काम से शहर से बाहर थे। इस बीच बंद मकान के ताले तोड़कर माल चोरी किया गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने कंबल, रूम हीटर आदि माल से साथ जावेद पुत्र इरशाद निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *