युवती ने  लगाया ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार। लक्सर के एक ग्राम प्रधान पर कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि शादी का आश्वासन देने के बाद आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। अब ग्राम प्रधान बनने के बाद वह मुकर गया है। युवती ने पुलिस में भी मामले की शिकायत की है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए युवती ने बताया कि दो साल पहले उसके मोबाइल नंबर पर लक्सर निवासी युवक का फोन आया था। जिससे उसकी दोस्ती हो गई। आरोप है ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में आरोपी ग्राम प्रधान बन गया। उसके बाद से ही आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत की तो जबरन समझौता कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *