कैट में इस वर्ष तीन मई से ग्रीष्मावकाश

प्रयागराज | कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की इलाहाबाद बेंच में इस वर्ष एक जून से प्रस्तावित ग्रीष्मावकाश को तीन मई से ही घोषित कर दिया गया है। वहां गर्मियों की छुट्टियां 27 मई तक रहेंगी। कैट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर चेयरमैन की मंजूरी के बाद यहां के विभागाध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सूचीबद्ध मुकदमों की अगली तारीख अलग से जारी की जाएगी। कैट की इलाहाबाद बेंच अप्रैल माह में भी तीन सप्ताह तक बंद रही है। साथ सभी अंतरिम आदेशों को भी अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिन कार्यदिवसों का नुकसान हुआ है उनकी भरपाई शनिवार व अन्य अवकाश के दिनों में काम करके ‌की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *