धैर्य और विश्वास ने दिलाई महामारी से निजात

प्रयागराज | मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी को हराने के लिए जितनी दवा की जरूरत है उतनी ही संयम और विश्वास की। संक्रमित होने के बाद सबसे ज्यादा जरूरी आपका आत्मविश्वास है। आप इसे बीमारी के रूप में लें, न कि हव्वा बना दें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। इसका पालन करना बेहद जरूरी है। डॉ. सिंह पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए। लेकिन महामारी को हराकर एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं। अपनी पुरानी शैली में उन्होंने पहले दिन से ही काम शुरू कर दिया। डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि उन्होंने नियमित व्यायाम किया। भोजन के लिए जो गाइडलाइन बताई गई उसके अनुसार भोजन लिया। सुपाच्य, ताजा भोजन इस समय बेहद जरूरी है। हाई प्रोटीन डायट जिसमें दाल, पनीर आदि का सेवन उपयोगी है किया जा सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि वो युवाओं के जीवन को बचाने के लिए काम कर रहे थे। संक्रमित हुए और उन्हीं युवाओं की दुआ ने काम किया जो इतनी जल्द स्वस्थ होकर युवाओं के बीच फिर लौट आए हैं। इन सबके बीच पूरी नींद जरूर लें। आराम बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *