ऑक्सीजन के लिए छात्रनेता ने प्रियंका गांधी को लिखा पत्र

प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता शास्वत श्रीवास्तव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर प्रयागराज की स्वास्थ्य सुविधाओं के खस्ताहाल की जानकारी दी है। पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि प्रयागराज की स्थिति इतनी भयावह है कि यहां होम आइसोलेशन वाले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है। शास्वत ने पत्र में लिखा कि जिस प्रकार मेदांता अस्पताल के लिए ऑक्सीजन का ट्रक भेजा है। उसी प्रकार कुछ आक्सीजन ट्रक प्रयागराज के लिए भेजने का कष्ट करें। क्योंकि यहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए तीमारदार ऑक्सीजन की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *