18 साल से अधिक के युवा वैक्सीन लगवाने उत्साह से पहुंचे

प्रयागराज | कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीनेशन पहली मई को शुरू हुआ। वैक्सीन लगवाने के लिए युवा तमाम अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। दिन 11 बजे से वैक्सीनेशन शुरू हुआ जबकि सुबह नौ बजे के पहले से युवा अस्पतालों में पहुंचने लगे थे।
एसआरएन अस्पताल में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह से वैक्सीनेशन के इंतजामों की जानकारी भी ली। इसी तरह बेली और कॉल्विन अस्पताल में भी वैक्सीनेशन शुरू हुआ, जहां युवा वैक्सीने लगवाने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी शनिवार को वैक्सीन लगवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *