भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं: आशा

कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंची आशा नौटियाल का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को लोगों के बीच जाना चाहिए, तभी लोगों का हमसे जुड़ाव रहेगा। जागरूक कार्यकर्ता व पदाधिकारी वही हैं जिसे प्रदेश, जिला, मंडल, बूथ स्तर पर कितने बूथ हैं, इसकी जानकारी है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कोमजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। कहा कि शक्तिकेन्द्रों में महिलाएं संयोजक व प्रभारी बनेंगे। बूथ स्तर पर भी बूथ अध्यक्ष व संयोजक बनाए जायेंगे। उन्होंने कहा मोदी एप की तरह महिला मोर्चा भी जिला, मंडल, बूथ तक एप बनाएं। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शशि केष्टवाल, भाबर मंडल अध्यक्ष पूनम खन्तवाल (महिला मोर्चा) जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, पिंकी खंतवाल, लक्ष्मी रावत, नीना बेंजवाल, आशा बनियाल, आदि ने विचार रखें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र सिंह रावत व संचालन महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आशा बनियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *