गुरू गोविंद सिंह की जयंती 55 ने किया रक्तदान
डोईवाला। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर लायंस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।
गुरुवार को गुरु नानक देव वेलफेयर सोसायटी और हिमालयन हॉस्पिटल के सहयोग से गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के परिसर में आयोजित शिविर में दर्जनों लोग रक्त्दान के लिए पहुंचे। इस दौरान क्लब अध्यक्ष दीपांकर बागड़ी ने कहा रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। मौके पर श्रीगुरु नानक देव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह, जसवीर सिंह, रंजन मल्होत्रा, सीएम कोठियाल, हरभजन सिंह, एके पाल आदि मौजूद रहे।
