हर कोई ले गुरु गोविंद से प्रेरणा: राणा

ऋषिकेश । भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को कार्यकर्ताओं ने प्रसाद के रूप में खीर बांटी। गुरु गोविंद के बताए पद चिन्हों पर चलने की अपील भी की गई।
हरिद्वार रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के साथ खीर वितरण से पहले कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राणा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह बलिदानी और महान योद्धा थे। वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हर किसी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड से गुजरने वाले वाहन सवारों और स्थानीय लोगों को खीर का वितरण किया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सरदार सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, नितिन सक्सेना, प्रदीप कोहली, राजीव खुराना, देवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *