स्वयंसेवियों ने गंगा तट पर की साफ सफाई
ऋषिकेश । राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सात दिवसीय शिविर के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खदरी के स्वयंसेवियों ने पुशलोक बैराज क्षेत्र में गंगा किनारे साफ-सफाई की। इस दौरान गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। आईडीपीएल इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों ने किचन गार्डन बनाया।
गुरुवार को स्वच्छता अभियान गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर शिक्षक एसएस श्रीवास्तव, स्वयंसेवी अनामिका, प्राची चमोली, अंजली पुंडीर, साक्षी भट्ट, ज्योतिका, पायल रावत, तनीषा चमोली, राहुल नेगी, अनीश कुशवाहा, विपिन नेगी, सागर आदि रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल पर क्यारियों का निर्माण किया तथा रंगाई पुताई की। बौद्धिक सत्र में पार्षद विपिन पंत और विजय लक्ष्मी शर्मा ने स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। मौके पर जय गोपाल वार्ष्णेय, उषा वर्मा, पूनम गुप्ता, शिवानी वार्ष्णेय, नमामि, पुष्टि, इकाई प्रमुख महक, हेमंत, शिवम, साहिल, सौरभ सिंह, रोशन, सुजीत, निशा यादव ,नीलम, चांदनी, गुलसुम आदि मौजूद रहे।
